स्वयंसेवको ने प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश - प्राचार्या

 स्वयंसेवको ने प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश - प्राचार्या 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना सिटी -राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलजारबाग, पटना में सेमेस्टर 4 की छात्राओं द्वारा प्रेम यूथ फाउंडेशन  के तत्वाधान में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। छात्राओं ने इसके तहत महाविद्यालय परिसर की सफाई की, गरीब बच्चों को भोजन तथा अन्य जरूरी सामान दिया। कपड़ों के थैले सीकर जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया।

प्राचार्या प्रोफेसर श्रुति तेतरवे ने संस्था के संस्थापक गांधीवादी  प्रेम जी  को पौधा एवं अंगवस्त्र  दे कर सम्मानित किया। गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि अब महात्मा गांधी का सपना साकार हो रहा है । फाउंडेशन के वॉलंटियर लगातार पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, प्लास्टिक मुक्त भारत को लेकर सराहनीय कार्य किया है । उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का युवा देश है युवाओ के बल पर हर समस्याओं का हल किया जा सकता है । नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को एक्सपोजर का अवसर प्राप्त हो रहा है ।  इस अवसर पर डॉ०उषा यादव,संगीता विश्वनाथ,आयशा बानो,अनिता एक्का,सुनीता कुमारी,उषा पासवान,अनिता मिंज,विनीता कुमारी कुमारी मणि सिंह ,आदि प्रोफेसर तथा छात्राएं उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान