*शाहजहांपुर थानाध्यक्ष बमबम कुमार को सामाजिक कार्यकर्ता ने किया सम्मानित* --
*शाहजहांपुर थानाध्यक्ष बमबम कुमार को सामाजिक कार्यकर्ता ने किया सम्मानित*
--
*यूथ एजेंडा प्रतिनिधि डॉ0 राजीव कुमार नयन की शाहजहांपुर(दनियावां) से रिपोर्ट*💞💞🌷🌷🌷🌺🌺🍃🐟🐟🪴🪴🌧️🌧️🌧️🥰☕☕
--
*दनियावां(पटना) शाहजहांपुर थाना में हाल ही में नवपदास्थापित थानाध्यक्ष बमबम कुमार* को सरथुआ गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व वरीय मीडिया कर्मी डॉ0 राजीव कुमार नयन ने रविवार को थाना के हरियाली युक्त प्राकृतिक प्रांगण में शॉल, पुष्पगुच्छ,स्मृति चिन्ह व प्रज्ञा पुस्तक व अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।इसके पूर्व में शहीद विजय स्मारक क्लब के मुख्य सदस्य मुकेश कुमार(खेल प्रेमी व जीवनबीमा अभिकर्ता) और अम्बर पटेल भी मोमेंटो, अंगवस्त्रम व माला देकर उन्हें सम्मान दिया।श्री बमबम जो मूलरूप से भागलपुर जिले के निवासी हैं कोतवाली थाना,पटना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।उनकी छवि एक युवा व कुशल नेतृत्व कर्ता के रूप में रही है।इस मौके पर उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के अनुपालन और बेहतर पुलिस-पब्लिक रिलेशन के लिए कार्य करेंगे।डॉ0 नयन ने यह भी बताया के युवाओं के शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी थानाध्यक्ष काफी संवेदनशील और जागरूक हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें