राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गणित दौड़ का आयोजन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हिलसा में भव्य आयोजन
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गणित दौड़ का आयोजन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हिलसा में भव्य आयोजन
--
यूथ एजेंडा के लिए हिलसा (नालंदा) से डॉ0 राजीव कुमार नयन की रिपोर्ट
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिलसा,जिला नालंदा की (दक्षिण बिहार) द्वारा "खेलो भारत" अभियान के तहत गणित दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दक्षिण बिहार के हिलसा ,नालंदा द्वारा "खेलो भारत" अभियान के अंतर्गत गणित दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन में साहिल पटेल व नीतीश कुमार की सक्रिय भागीदारी रही।प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे—
🥇 प्रथम स्थान: सत्यम कुमार (Shristi Classes)
🥈 द्वितीय स्थान: मनीष राज (टॉपर्स वैली)
🥉 तृतीय स्थान: बलराम कुमार (टॉपर्स वैली)
चतुर्थ स्थान: चाहत कुमार
पंचम स्थान: ऋषभ कुमार
सभी विजेताओं को परिषद की ओर से बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
विभाग संयोजक विशाल जी ने कहा, "राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस विद्यार्थियों की शक्ति, प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका का प्रतीक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्रहित के लिए संघर्ष करने वाला संगठन ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाला संगठन है। 'खेलो भारत' अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास का विकास होता है।"
जिला संयोजक नीतीश कुमार जी ने कहा, "राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी यह दर्शाती है कि युवा वर्ग शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। परिषद भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।"
नगर अध्यक्ष राकेश सर जी ने कहा, "राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस हमें विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। 'खेलो भारत' जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।"
नगर उपाध्यक्ष गुड्डू सर जी ने कहा, "गणित दौड़ जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में तार्किक सोच, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। परिषद का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी तक ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों को पहुँचाना है।"
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश सर जी, नगर उपाध्यक्ष गुड्डू सर जी, पूर्व कार्यकर्ता सोनू कुमार जी, कार्यक्रम संयोजक राघव सूरज जी एवं तुषार जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोनू कुमार,जय प्रकाश कुमार ,सूरज कुमार , आदित्य कुमार,साहिल पटेल , विकाश कुमार ,चंदन कुमार ऋतिक कुमार , मणि कुमार , आशीष रंजन कुमार ,
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
ज्ञान • शील • एकता का संदेश देता है।युवा भाजपा नेता श्री साहिल पटेल जो पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं व छात्र संघ के आशिष कुमार पटेल,हिलसा के वरीय मीडिया कर्मी व साहित्यकार डॉ0 राजीव नयन सिंह,धर्मेंद्र कुमार,श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 शिवचंद्र सिंह,सामजिक कार्यकर्ता गणेश कुशवाहा(बांकीपुर-अखड़िया),एस यू कॉलेज, हिलसा के प्राध्यापक डॉ घनश्याम कुमार, डॉ अश्विनी कुमार झा,डॉ अभिषेक कुमार झा,डॉ0 पिंकी कुमारी व अन्य ने इस मैथ्स रन के कार्यक्रम की सफलता पर आयोजन समिति को बधाई व शुभकामनाएं दी है!💞💞🇮🇳🇮🇳⛹🏽♀️🤾🏾♂️

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें