वाणिज्य महाविद्यालय का कॉमन रूम नए स्वरूप में हुआ जिर्णोद्धार*

 *वाणिज्य महाविद्यालय का कॉमन रूम नए स्वरूप में हुआ जिर्णोद्धार*




यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

 पटना विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय मे 20 लाख रुपये की लागत से छात्रों केलिय कॉमन रूम, प्राचार्य कक्ष, महिला शिक्षकों एवं छात्राओं केलिए शौचालय का व्यापक जीर्णोद्धार कर उसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यह जीर्णोद्धार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य के विकास निधि से किया गया। 

नवनिर्मित कॉमन रूम का उद्घाटन शनिवार को बिहार विधान परिषद के सदस्य, प्रो. नवल किशोर यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते  मुख्य अतिथि प्रो. नवल किशोर यादव ने कहा कि मेरा विकास निधि सिर्फ शिक्षन संस्थानों केलिय है। उन्होंने कहा कि मैं शिक्षकों के साथ हमेशा खड़ा रहता हूँ और हर हाल में उनकी समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश करता हूँ। 

प्राचार्य, प्रो. सुहेली मेहता ने कहा कि कॉमन रूम को अत्याधुनिक स्वरूप देते हुए नए फॉल्स सीलिंग, एलईडी केलाइटिंग, वातानुकूलित व्यवस्था, आकर्षक फ्लोरिंग, आधुनिक फर्नीचर, पर्दे तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इस कॉमन रूम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मुख्य रूप से टेबल-टेनिस, शतरंज एवं कैरम केलिय कोच की व्यवस्था कर प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर इंडोर खेल की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इसके  अलावे पीछे कुछ महीनों में 

 इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी कक्षाओं में डिजिटल स्मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं। इससे शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी, तकनीक आधारित और विद्यार्थियों के लिए सहज बन सकेगी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष, प्रो. अनिल कुमार ने महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं एवं पूरे महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो. कामेश्वर पंडित ने कहा कि इस प्रकार की सुविधा छात्र-छात्राओं के चौमुखी विकास केलिए आवश्यक है और उन्होंने प्रो. नवल किशोर यादव का आभार व्यक्त किया । विश्वविद्यालय के कुलानुशासक, प्रो. सूरज देव सिंह ने कहा कि इस प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर से कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के छात्र- छात्राओं की क्रिएटिविटी बढ़ती है और परिसर में अनुशासन कायम रहता है। मंच का संचालन महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. प्रेम पंकज एवं धन्यवाद ज्ञापन पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष, शांतनु शेखर ने किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान