पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विभिन्न विभागों से जुड़े दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए।

 पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, विभिन्न विभागों से जुड़े दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए।



---

युथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव कुमार नयन की रिपोर्ट,साभार---दिलीप कुमार(सिंगरियावां).

--------🌺🌺🌺🌺🌷🌧️🌧️🐟🐟🐟💞💞🇮🇳🇮🇳


दनियावां (पटना), 07 जुलाई 2026।बिहार सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रखंड दनियावां अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगरियावां के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिंगरियावां परिसर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पंचायत की मुखिया श्रीमती रूबी कुमारी ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से किया।


शिविर में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागों से संबंधित समस्याओं, जैसे—सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन), हर घर नल-जल योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, नली-गली निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आवेदन एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।


समाचार लिखे जाने तक ऊर्जा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, स्वास्थ्य, गृह, पंचायती राज, राजस्व तथा सामाजिक सुरक्षा विभागों के अंतर्गत कुल 66 आवेदन प्राप्त होने की सूचना मिली है। अन्य विभागों से प्राप्त आवेदनों का विवरण संकलित किया जा रहा है। सभी आवेदनों की प्रविष्टि सहयोग पोर्टल पर की जा रही है, जिनके निष्पादन का प्रयास निर्धारित समय-सीमा, अर्थात 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।


शिविर का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका कुमारी, अंचलाधिकारी श्रीमती गीता कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


शिविर की सफलता में समाजसेवी एवं शिक्षाप्रेमी दिलीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत पंचायत के सभी गांवों में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप पूर्व की अपेक्षा कई गुना अधिक आवेदन प्राप्त हुए तथा पूरे दिन शिविर में ग्रामीणों की आवाजाही बनी रही।


उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल सचिवालय के निर्देशानुसार कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, दनियावां की भागीदारी भी प्रस्तावित थी। किंतु समिति के सदस्यों के लिए सम्मानजनक व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिकांश सदस्य शिविर में शामिल नहीं हुए। समिति के एकमात्र उपस्थित सदस्य श्री सियाराम शर्मा ने इस व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस विषय से जिलाधिकारी, मंत्रिमंडल सचिवालय तथा मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान