प्रेम यूथ फाउंडेशन एवं बी.डी. कॉलेज, पटना के बीच इंटर्नशिप एवं वॉलंटियरशिप हेतु एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर
प्रेम यूथ फाउंडेशन एवं बी.डी. कॉलेज, पटना के बीच इंटर्नशिप एवं वॉलंटियरशिप हेतु एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर
पटना, 10 जुलाई 2026।
विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बी.डी. कॉलेज, पटना एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन (एनजीओ) के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते के अंतर्गत महाविद्यालय के चतुर्थ एवं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रमों में इंटर्नशिप एवं वॉलंटियरशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता, टीम भावना, संवाद कौशल तथा व्यावसायिक दक्षता का विकास करना है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning) तथा सामुदायिक सहभागिता से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास, सामाजिक चेतना तथा रोजगारोन्मुखी कौशल के संवर्धन में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
प्रेम यूथ फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय के साथ दीर्घकालिक सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था विद्यार्थियों को समाजोपयोगी परियोजनाओं, जागरूकता अभियानों, सामुदायिक विकास कार्यक्रमों तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का अवसर प्रदान करेगी, जिससे वे अपने शैक्षणिक ज्ञान का व्यावहारिक जीवन में प्रभावी उपयोग कर सकें।
इस अवसर पर इतिहास विभाग के डॉ. बिनोद कुमार, समाजशास्त्र विभाग के डॉ. एन. के. ठाकुर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री विशाल विजय भी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समझौता विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यानुभव उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक परिवर्तन के प्रभावी सहभागी एवं उत्तरदायी नागरिक के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें