राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण - प्रेम कुमार
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण - प्रेम कुमार
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना - मेरा युवा भारत' के तहत जुड़े स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डीएनएस पटना में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी गांधीवादी प्रेम जी संस्थापक प्रेम यूथ फाउंडेशन ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और नशा-मुक्त समाज बनाने में युवाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश की असली ताकत हैं और उन्हें नशे से दूर रहकर समाज सेवा में आगे आना होगा। स्वयंसेवकों को स्वच्छ भारत, डिजिटल साक्षरता, आपदा प्रबंधन और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। गंगा समग्र योजना के राष्ट्रीय मंत्री रामा शंकर सिन्हा ने कहा कि सेवा ही धर्म है' का दिया संदेश मेरा युवा भारत' का उद्देश्य युवाओं को सिर्फ डिग्री नहीं, दिशा देना है। हमें गांव-गांव तक विकास और जागरूकता पहुंचानी है। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर काम करें और सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। स्वयंसेवकों की प्रतिक्रिया प्रशिक्षण में शामिल एक स्वयंसेवक ने बताया, "आज सीखा कि हम छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। नशा-मुक्ति अभियान को हम अपने गांव में सबसे पहले शुरू करेंगे। विद्यार्थी परिषद के आलोक ने बताया कि युवा देश की कर्णधार है । युवा ही 2047 में विकसित भारत का सपना साकार करेगा । सभी आगत अतिथियों को राज्य निदेशक कपिल देव शास्त्री ने अंगवस्त्र एवं वुके देकर सम्मानित किया । मौके पर प्रशिक्षक अंगद यादव, जिला युवा अधिकारी संजना कश्यप , काजल कुमारी समेत भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मौजूद रहे ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें