माय भारत के स्वयंसेवकों ने प्रेम यूथ फाउंडेशन का किया भृमण
माय भारत के स्वयंसेवकों ने प्रेम यूथ फाउंडेशन का किया भृमण
यूथ एजेंडा से ऋतिक राज वर्मा की रिपोर्ट
खुसरूपुर- भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , मेरा युवा भारत के बक्सर, भोजपुर एवं जहानाबाद के पचास राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको ने देश के अग्रणी युवा संगठन प्रेम यूथ फाउंडेशन का किया परिभर्मन । कार्यक्रम का उद्घाटन माय भारत के राज्य निदेशक कपिलदेव शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । उन्होंने युवाओ को संबोधित करते हुये कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है । राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकसित भारत 2047 की मजबूत कड़ी है । गाँव का युवा मंडल प्रेम यूथ फाउंडेशन आज देश दुनिया मे युवाओं के लिए स्वरोजगार, युवा नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रीय एकता शिविर, युवाओ को एक्सपोजर विजिट करा रहा है यह सभी स्वयंसेवको के लिए अनुकरणीय है । वही जिला युवा अधिकारी संजना वत्स ने कहा कि भाग्य भरोसे रहना कायरों का लक्षण है हर व्यक्ति को समुदाय के बेहतरी के लिए प्रयत्न करना ही चाहिए । फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि चार दशक के युवाओँ राष्ट्र के मुख्य धारा में जोड़ने के प्रयत्नशील है । फाउंडेशन के स्वयंसेवक सुरुचि, कुमकुम, आरती, प्रिया,ममता,सरिता,बिभा ने पुष्पवर्षा एवं चंदन लगाकर सभी का स्वागत किया । मौके पर प्रशिक्षक अंगद यादव, भाजपा नेत्री सुमन विंद, देवानंद कुमार, दिलीप कुमार, राजीव कुमार,अजय राज, ऋतिक राज वर्मा , सुधांशू कुमार, सन्नी एवं मन्नी समेत सैंकड़ो युवा मौजूद रहे ।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें