*फरार एक अभियुक्त समेत चार गिरफ्तार*
*फरार एक अभियुक्त समेत चार गिरफ्तार*
*शाहजहांपुर थानाध्यक्ष बमबम कुमार बोले: फरार वारंटी व नशे के खिलाफ चलेगा अभियान*
---
यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव कुमार नयन की रिपोर्ट
--
*दनियावां, 3 जुलाई 2026*
शाहजहांपुर पुलिस ने मारपीट और छेड़खानी मामले में फरार एक अभियुक्त समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
मारपीट और छेड़खानी मामले में फरार *बिजेन्द्र यादव उर्फ धुरी यादव* को थाना क्षेत्र के *नवहियापर* से गिरफ्तार किया है। वहीं *नूरी चक गांव* में छापेमारी कर *अजय मांझी, बल्लभ मांझी और नागेश्वर मांझी* को नशे की हालत में हंगामा करते गिरफ्तार किया है।
*नवपदस्थापित थानाध्यक्ष बमबम कुमार ने बताया* कि *फरार वारंटी को पकड़ने व हर तरह के नशे के खिलाफ अभियान चलाकर समुचित कार्रवाई की जाएगी।* उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने जीवनचक मुशहरी,महादलित बस्ती मदारीचक में अवैध शराब निर्माण व बाहर से पॉलीथिन में देशी महुआ शराब लाकर बेचने वाले धंधेबाजों को सुधर जाने की चेतावनी देते हुए आगे एक्शन लेने की बात कही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें