नई शिक्षा नीति में स्वयंसेवक सामजिक समस्याओं का कर रहे है निदान - प्रो रत्ना अमृत
नई शिक्षा नीति में स्वयंसेवक सामजिक समस्याओं का कर रहे है निदान - प्रो रत्ना अमृत
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना - ए एन कॉलेज के स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की छात्र छात्राओं के वॉलेंट्रीयरशिप के सफल समापन के उपलक्ष्य में स्वयंसेविता प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन पुस्तकालय सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं, शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह स्वयंसेविता पाठ्यक्रम जून माह में प्रेम यूथ फाउंडेशन के माध्यम से निःशुल्क संचालित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत कपड़े के थैले तैयार किए तथा स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाई। छात्राओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए इन सभी गतिविधियों को समर्पण एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रत्ना अमृत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अंतर्गत इस प्रकार के अनुभवात्मक एवं सामुदायिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेविता विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता तथा सेवा-भाव का विकास करती है, जो उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।उन्होंने छात्र छात्राओं को माय भारत पोर्टल में सबों को पंजीकरण करने की भी सलाह दी ताकि वे सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सकें I
कार्यक्रम का संचालन प्रो सुशील कुमार सिंह ने किया । उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने छात्र छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत समर्पण और अनुशासन के साथ स्वयंसेवी कार्यों को पूरा किया। विशेष रूप से कुछ छात्र छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक प्रतिबद्धता से प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। प्रो शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि वॉलेंट्रीयरशिप से छात्र छत्राओं को समुदाय से जुड़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है ।
प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी श्री प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ए एन कॉलेज की छात्रछात्राओं ने इस स्वयंसेविता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा उन्हें सौंपे गए प्रत्येक कार्य को पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और सेवा-भाव के साथ संपन्न किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यही छात्र छात्राएँ भविष्य में समाज परिवर्तन की प्रभावी वाहक बनेंगी।
मौके पर प्रो विनीता प्रसाद ,डॉ अभिषेक दत्ता, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ कुमकुम रानी , डॉ मनोज, डॉ संजय , डॉ शालिनी मौजूद रहे ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें