पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को बूथों पर चलेगा भाजपा का बिशेष सदस्यता अभियान*

 *पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को बूथों पर चलेगा भाजपा का बिशेष सदस्यता अभियान*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर। नगर में मंगलवार को भाजपा कार्यकताओं की एक विशेष बैठक जिलाध्यक्ष अरूण साह की अध्यक्षता में हुई।भाजपा नेता केशवकांत के आवास पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जंयती के अवसर पर नगर एवं ग्रामीण मंडल के सभी बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष अरूण साह ने बताया की भाजपा बाढ़ संगठन जिला के सभी मंडलों में बुधवार को विशेष सदस्यता अभियान चलाकर हजारों लोगों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया जाएगा।सभी बूथों पर प्रवासी कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है जो सदस्यता अभियान को गति देंगे।बैठक में जिला महामंत्री अरविंद यादव,जिला उपाध्यक्ष भास्कर पटवा, जिला मंत्री प्रिती गुप्ता,फतुहा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी,खुसरूपुर नगर अध्यक्ष सोनी जायसवाल, खुसरूपुर ग्रामीण अध्यक्ष झुनझुन सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रक ने रौंदा तीन वाइक सवार की मौत

फतुहा का युवक चौराहे पर अपना जान टैक्टर के नीचे गंवा बैठा,

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद