श्री अरविंद महिला कॉलेज में हुआ गांधी वीडियो स्पीच प्रतियोगिता
श्री अरविंद महिला कॉलेज में हुआ गांधी वीडियो स्पीच प्रतियोगिता
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना -श्री अरविंद महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग और प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में, नेशनल यूथ प्रोजेक्ट इंडिया एवं गांधियन सोसायटी ट्रस्ट दिल्ली द्वारा, Gandhian Society USA एवं Eternal Gandhi Museum USA के सहयोग से एक गांधी वीडियो स्पीच प्रतियोगिता (वर्ल्डवाइड) का आयोजन किया जा रहा है।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के उद्देश्य हैं: महात्मा गांधी के विचारों का प्रसार, युवाओं में गांधीवादी आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें एक मंच प्रदान करना ताकि वे अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सकें।
कॉलेज की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित भाषण तैयार करना है। उन्होंने सुझाव दिया कि छात्राएं महात्मा गांधी पर लिखी किताबों और संस्मरणों का अध्ययन करें तथा आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दें।
विभागाध्यक्ष श्री राजीव शंकर सिन्हा ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक श्री प्रेम कुमार ने प्रतियोगिता में वीडियो बनाते समय ध्यान देने योग्य बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि वीडियो की अवधि 5 से 7 मिनट के बीच होनी चाहिए और इसे "My Bharat Portal" पर अपलोड करना होगा।
प्रेम यूथ फाउंडेशन के सदस्य सुरजीत कुमार और विभान कुमार ने प्रतियोगिता की तकनीकी प्रक्रियाओं, जैसे रजिस्ट्रेशन और वीडियो अपलोड करने के तरीके, के बारे में जानकारी दी।
पुरस्कार विवरण:
प्रथम पुरस्कार: ₹5 लाख
द्वितीय पुरस्कार: ₹3 लाख
तृतीय पुरस्कार: ₹2 लाख
50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार: ₹10,000 प्रत्येक
विशेषताएं:
प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क है।
किसी आयु सीमा का बंधन नहीं है।
वीडियो अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2024
यह प्रतियोगिता विश्वभर के प्रतिभागियों के लिए खुली है।
कार्यक्रम के समापन में आयोजन सचिव डॉ. सपना बरुआ ने छात्राओं को प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए प्रेरित किया और सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें