भाजपा संगठन चुनाव की प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध,बैठक कर नेतृत्व को आगाह किया*
*भाजपा संगठन चुनाव की प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध,बैठक कर नेतृत्व को आगाह किया*
खुसरूपुर। संगठनात्मक चुनाव को लेकर चल रही प्रक्रिया पर नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है।नगर के चट्टीपर स्थित हाथीखाना में सोमवार की देर शाम बैठक आयोजित कर नगर मंडल अध्यक्ष के चुनाव गुपचुप तरीके से कराने का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े कर दिए।भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता दीपक कुमार लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर के कई पूर्व मंडल अध्यक्ष,महामंत्री एवं अनेक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि गुपचुप तरीके से नगर अध्यक्ष पद पर अलोकप्रिय एवं अनुशासनहीन सख्स को थोपा गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की स्थिति खराब होने वाली है।आम तौर पर मंडल अध्यक्ष का चुनाव होने से पहले नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक रखी जाती है। बैठक में विचार-विमर्श होता है, प्रभारी बनाए जाते हैं, बूथ कमेटियां बनाई जाती है, उसके बाद नामांकन होता है। आज जिस तरह से चुनाव की घोषणा की गुपचुप तैयारी है, उसकी आज की बैठक निंदा करती है।बैठक में प्रस्ताव पारित कर प्रदेश नेतृत्व से दखल देने की मांग की गई।बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा,संजय साह,देवकांत प्रसाद,जिला मंत्री प्रीति कुमारी,निः वर्तमान महामंत्री उदयशंकर भारतीय व विवेक राज वर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतीक रावत,अनु सूचित मोर्चा के राधे विश्वकर्मा,अजय कुमार,सुमन कुमार,प्रेम कुमार सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें