संविधान अधिकार सम्मेलन में 18 जनवरी को राहुल गाँधी गया में भाग लेंगे*

 *संविधान अधिकार सम्मेलन में 18 जनवरी को राहुल गाँधी गया में भाग लेंगे*          


यूथ एजेंडा

रिपोर्ट अनमोल कुमार

   

 गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 18 जनवरी के संविधान अधिकार सम्मेलन एवं सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में गया जिला से हज़ारों की संख्या में लोग शामिल होंगे 

        पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 18 जनवरी 2025 को पटना के बापू सभागार में  संविधान अधिकार सम्मेलन तथा प्रदेश कॉंग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में कॉंग्रेस पार्टी के नेताओ कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा राजीव गांधी सभागार एवं इंदिरा गांधी  बहुमंजिला कर्मचारी आवास का उद्घाटन भी करेंगे।

       संविधान अधिकार सम्मेलन,  प्रदेश कार्यकर्ताओं के सम्मेलन, राजीव गांधी सभागार तथा इंदिरा गांधी बहुमंजिला स्टाफ भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को विशाल भव्यता प्रदान करने हेतु बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी के  दिशा निर्देश पर गया जिला कॉंग्रेस कमिटी को अति आवश्यक बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

      बैठक एवं प्रेस वार्ता में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक मयंक कुमार मुन्ना की उपस्थिति एवं जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

      प्रेस के साथियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, लोकप्रिय, जनप्रिय कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली  बार बिहार के सिविल सोसाइटी एवं कॉंग्रेस पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संविधान अधिकार सम्मेलन एवं प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राजीव गांधी सभागार एवं इंदिरा गांधी बहुमंजिला कर्मचारी आवास के उद्घाटन समारोह में 18 जनवरी 2024 को पटना के  बापू सभागार एवं सदाकत आश्रम में आ रहे हैं। इन दोनों कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करने एवं  गया  जिला के सभी 24 प्रखंडों,  332 ग्राम पंचायतो सहित  नगर  निकायों के वार्डों से हज़ारों, हजार की संख्या में शामिल होने पर सभी  जिला के सभी नेताओ, कार्यकर्ताओं ने संकल्प दोहराया।

       नेताओ ने कहा कि हम कॉंग्रेस जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे , सर्वमान्य नेता राहुल गांधी,  प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के  दिशानिर्देश में संविधान के समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धर्म- संस्कृति एवं शिक्षा स्वतंत्रता का अधिकार,  संपति का अधिकार तथा संवैधानिक उपचारों का अधिकार को घर- घर,  जन - जन में पहुचाने तथा देश के सबसे सर्वोच्च ग्रंथ संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने का संकल्प दोहराया जाएगा।

       नेताओ ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी जय बापू, जय भीम,  जय संविधान कार्यक्रम को लगातार एक  वर्षों तक अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर सम्पूर्ण गया जिला में आयोजित किया जाएगा।

     नेताओ ने कहा कि गया जिला से  पार्टी के नेता, कार्यकर्ता 17 जनवरी 2025 के शाम से 3 बजे से लेकर 18 जनवरी  के  सुबह 8 बजे तक ट्रेन, एवं  छोटी , बड़ी गाड़ियां से हज़ारों की संख्या में पटना के लिए रवाना होंगे।

     नेताओ ने कहा कि भाजपा आर एस एस के लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,  संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के  खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने तथा संविधान के साथ छेड़छाड़ करने को आतुर हैं जिसके खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी संसद से सड़क तक लगातार आंदोलन चला कर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा एवं माफ़ी मंगाने हेतु आंदोलन जारी रहेगा।

        संवाददाता सम्मेलन को जिला प्रभारी पूर्व प्रत्याशी मयंक कुमार मुन्ना,  जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू,  पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली,  पूर्व  जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव,  सुमंत्र कुमार, डॉ  विजय कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह,  विद्या शर्मा, रामाश्रय सिंह,दामोदर गोस्वामी, धर्मेंद्र कुमार निराला, रजनीश कुमार झुना, रणजीत कुमार सिंह, शशि किशोर शिशु , राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, राम सेवक कुशवाहा,  शशि कांत सिन्हा, ओंकार शक्ति,  प्रखंड अध्यक्ष में बालमुकुंद पांडेय, रेवती रमन, नवल किशोर शर्मा, शिव शंकर प्रसाद, मोहम्मद नवाब अली,  मोहम्मद अजहरुद्दीन,  मोहम्मद  ताज उद्दीन, टिंकू गिरी, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार रहमानी, श्रीकांत शर्मा,  बृजेश राय,  शहाबुदीन, शिव कुमार चौरसिया,  विकास यादव, कमलेश चंद्र वनशी, नंदुचंद्रवनशी ,अर्जुन प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद, शिवनाथ प्रसाद, सकलदेव यादव,  बिंदा यादव, आदि शामिल थे।

              कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात्‌ सभी  कॉंग्रेस पार्टी के नेताओ कार्यकर्ताओं ने सामुहिक चूड़ा-दही का सहभोज भी किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रक ने रौंदा तीन वाइक सवार की मौत

फतुहा का युवक चौराहे पर अपना जान टैक्टर के नीचे गंवा बैठा,

अपराधियों की खैर नही - मंजीत