सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान*

 *सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान*


यूथ एजेंडा

रिपोर्ट अनमोल कुमार


पटना।*नेहरू युवा केन्द्र,पटना*

समस्त युवा, स्वयंसेवकों से अनुरोध है कि दिनांक 17 से 23 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पटना के शहरी क्षेत्र के अलग अलग चौक चौराहों पर 500 की संख्या में 05 दिन तक युवा स्वयंसेवक यातायात नियंत्रण एवं संबन्धित जानकारी पर प्रशिक्षण लेकर जनमानस में जागरूकता अभियान चलाएँगे। यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम रहेगा जिसमे नेहरू युवा केंद्र संगठन यातायात विभाग, परिवहन विभाग एवं सामुदायिक यातायात पुलिस (Community Traffic Police) के साथ मिल कर नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, भारत स्काउट गाइड एवं अन्य युवाओं की सहभागिता से सड़क सुरक्षा सप्ताह को मनाएंगे। इसके अंतर्गत प्रतिभागी युवाओं को टी शर्ट और कैप भी प्रदान किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे