मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे छोटे सरकार*
*मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे छोटे सरकार*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव की है जहां कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने अनंत सिंह पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान मोकामा के पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं। बताया जाता है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर करके ताला लगा दिया था। जब इस बात की खबर छोटे सरकार के नाम से पहचाने जाने वाले अनंत सिंह को हुई तो वो गैंगस्टर के घर जा धमके। अनंत सिंह को घर पर देख दोनों भाई सोनू-मोनू फायरिंग करने लगे। हालांकि इस गोलीबारी में छोटे सरकार बाल-बाल बच गए हैं। अनंत सिंह पर गोलीबारी करने के बाद सोनू-मोनू फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें