ग्रामीण एसपी के निर्देश पर चलाये गये विशेष अभियान में सोलह फरार अभियुक्त गिरफ्तार

 ग्रामीण एसपी के निर्देश पर चलाये गये विशेष अभियान में सोलह फरार अभियुक्त गिरफ्तार 


यूथ एजेंडा से रंजन की रिपोर्ट

खुसरूपुर -मनजीत ने जबसे थानेदारी संभाला है लगातार अपराधियों पर कहर बनकर टूट गये है जहां पहले कई बार पुलिस टीम पर हमला हुआ करता था आज अपराधी जिला छोड़कर भाग रहा है या जेल जा रहा है इस कारवाई से आम आवाम राहत का सास ले रहा है तो तो कुछ थाना के दलाल और खनन माफिया थानेदार के खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है । ग्रामीण एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया जिसमें फरार चल रहे 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है वहीं दूसरी ओर खुसरूपुर थाना द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर चोरी की बाइक एवं 100 लीटर देशी शराब के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम - बलवीर कुमार , ग्राम पुरूषोतमपुर जुरावनपुर गिरफ्तारी का स्थान - बैंकटपुर पकड़ाई हुई गाड़ी पर कंकड़बाग में चोरी का कांड अंकित है । टीम में एसआई अशोक कुमार, एसआई अक्षय कुमार, एसआई संतोष कुमार, एसआई विक्की पासवान, एएसआई अमरनाथ शामिल है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत