7 नवंबर को दिल्ली में साधु संतों का प्रदर्शन,संसद मार्च का आयोजन
7 नवंबर को दिल्ली में साधु संतों का प्रदर्शन,संसद मार्च का आयोजन
यूथ एजेंडा
एस एन श्याम
पटना. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने एवं गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के बैनर तले देश के साधु संत 7 नवंबर को प्रदर्शन कर संसद भवन तक मार्च करेंगे. इस का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मानंद गिरी महाराज करेंगे.
इसे लेकर देश भर में और बुद्धिजीवियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है स्वामी ब्रह्मानंद गिरी की रक्षा में दिल्ली एवं उसके आसपास के इलाके में लगातार बैठके की जा रही है.
बैठक में विशेष रूप से यमुना बचाओ आंदोलन के प्रमुख बाबा श्री हरिलाल जी, और उनकी संस्था के पदाधिकारीगण , अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष औघड़ आदि योगी नाथ जी, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच कि राष्ट्रीय प्रवक्ता साध्वी माधवी जी, मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश झा जी, आदि शक्ति सेना दिल्ली कि प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम पांडेय बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अजय झा,दिल्ली प्रदेश महामंत्री अरुणेश शुक्ला और अन्य साथी गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गौर तलब है कि 7 नवम्बर 1966 को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गाँधी के आदेश पर ससद भवन के सामने हजारों गौ माता एवं सैकड़ों साधु सन्तों सन्तों पर गोलियों चलाई गई थी जिससे हजारों गौ माता और सैकड़ों साधु सन्त गोलियों का शिकार होकर काल के गाल में समा गए थे.जिसके विरोध में 7 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय सेवा संकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविंद्र प्रजापति के नेतृत्व में सन्तों के सहयोग से गौ माता और साधु सन्तों को सम्मान दिलाने जंतर मंतर में विशाल जन सभा का आयोजन किया गया है। सभा के पश्चात सांसद भवन गेट नम्बर 2 तक पद यात्रा करते हुवे सभी पहुंचेंगे और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने, गौ माता की प्रतिमा सांसद भवन के प्रांगण में लगाने, भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, साधु सन्तों और मातृशक्तियों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने की मांग को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी एवं देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नाम ज्ञापन सौंपेगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें