गंगा घाटों पर सिविल डिफेंस ने मोर्चा संभाला.

 गंगा घाटों पर सिविल डिफेंस ने मोर्चा संभाला.


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

 रेस्क्यू कर जान बचाया

 पटना सिटी 28 अक्टूबर. लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व के अवसर पर पटना सिविल डिफेंस ने पटना सिटी के विभिन्न घाटों पर 25 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक छठ वर्तियों को सेवा और सुरक्षा का मोर्चा संभाला. इस दरमियान सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स ने छठ वर्तियों के खोये सामान तथा अन्य वस्तुयें उसके धारकों को उपलब्ध कराया. दर्जनों खोये बच्चों को उनके परिजनों से सुपुर्द किया गया. वालंटियर की चौकसी और सतर्कता के कारण अपने परिजनों से बिछड़ कर इधर-उधर भटकते वृद्ध  और लाचार व्यक्तिय अपने परिजनों से मिलकर खुशी का इजहार करते नजर आए.

    राजधानी पटना से सटे मनेर से लेकर दानापुर, दीघा,और पटना सिटी के दीदारगंज तक 71 घाटों पर सिविल डिफेंस के 149 जवान पटना के जिलाधिकारी सिविल डिफेंस के नियंत्रक डा त्याग राजन एस द्वारा तैनात किया गया था

      पटना सिटी के संवेदनशील गायघाट पर तैनात सिविल डिफेंस के ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने सीनियर वार्डन हरेंद्र नाथ, प्रवीण प्रीतम और रंजन कुमार के सहयोग से बाथरूम में गिरे एक बेहोश व्यक्ति को मेडिकल सहायता देकर उसकी जान बचाई. टेनी बीघा गांव का रहने वाला शौकीन मांझी नामक  एक युवक घाट पर बने बाथरूम में  बेहोश होकर गिर पड़ा.जानकारी होते ही सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स  ने उसका रेस्क्यू कर उसे मेडिकल टीम के पास पहुंचा कर और उसकी जान बचाई.

     डिविजनल वार्डन डॉ श्रवण कुमार सिंह और मयंक शेखर ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से भीड़ नियंत्रण एवं खोये बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

      इसके साथ ही सिर्फ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट और पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक तथा महिला आरक्षी बल के साथ गंगा में मोटर वोट पेट्रोलिंग के माध्यम से भीड़ पर नजर बनाए रखना और नियंत्रित करने का काम किया.

     जिलाधिकारी सह

 सिविल डिफेंस के नियंत्रक डॉक्टर त्याग राजन  एमएस द्वारा घाट पर सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्यामनाथ सिंह, डिवीजनल वार्डन डॉक्टर श्रवण कुमार सिंह,सीनियर वार्डन अरुण कुमार,हरेंद्र नाथ, मयंक शेखर, राज किशोर सिंह,प्रवीण प्रीतम और रंजन कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया था.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत