एसएचओ अर्चना अपराधियों पर कहर बनकर प्रहार कर रही है गाँजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
एसएचओ अर्चना अपराधियों पर कहर बनकर प्रहार कर रही है गाँजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
क्राइम रिपोर्टर रंजन
यूथ एजेंडा
बख्तियरपुर - दिनांक 25/10/25 को सालिमपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सालिमपुर थाना अंतर्गत ग्राम कस्बा निवासी रणविजय सिंह पिता स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ग्राम कस्बा थाना सालिमपुर जिला पटना अपने घर में दुकान चलाते है एवं दुकान में भारी मात्रा में गांजा रखकर अवैध रूप से बिक्री का कार्य करते हैं उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सालिमपुर थाना sho के नेतृत्व में टीम गठन कर रणविजय सिंह के घर एवं दुकान में छापामारी किया गया छापामारी के क्रम में रणविजय सिंह के घर एवं दुकान से 7.921kg गांजा बरामद किया गया बरामद गांजा का विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया | कांड के अभियुक्त रणविजय सिंह को गांजा सप्लाई करने वाला व्यक्ति का भी पहचान कर लिया गया है जल्द ही गिरफ़्तारी संभव है | अभियुक्त रणविजय सिंह पिता स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ग्राम कस्बा थाना सालिमपुर जिला पटना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया अग्रिम कार्रवाई की जा रही है


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें