शांति दूत डॉ एसएन सुव्वा राव को भारत रत्न मिले - प्रेम कुमार

 शांति दूत डॉ एसएन सुव्वा राव को भारत रत्न मिले - प्रेम कुमार 


यूथ एजेंडा  की रिपोर्ट

पटना- प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से दुनिया के लिए शांति मसीहा राष्ट्रीय युवा योजना के संस्थापक डॉ एसएन सुव्वा राव उर्फ भाईजी की चौथी पुण्यतिथि फाउंडेशन परिषर गोविंदपुर , पटना में मनाया गया । मौके पर उपस्थित बिहार श्रमजीबी पत्रकार यूनियन के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार गांधीवादी प्रेम जी ने डॉ एसएन सुव्वा राव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि ऐसे महामानव हजारों वर्षों में धरती पर जन्म लेते है  । भाईजी मात्र 13 वर्षों के अल्पायु में अंग्रेजों के खिलाफ नारा लिखने में गिरफ्तार हुये । ये 18 भाषाओं के जानकार थे जब युवा गीत गाते तो ऐसा लगता कि साक्षात सरस्वती गा रही है । चंबल के डकैतों को इन्होंने ह्रदय परिवर्तन कराया और उन्हें मुख्य धारा में शामिल किया । भाईजी हजारों युवा शिविर आयोजित कर युवाओ को जोड़ा और उनमें देश भक्ति का अलख जगाया । प्रेम यूथ फाउंडेशन के हजारों स्वयंसेवक ने भाईजी के शिविर में जाकर चरित्र निर्माण किया है । बिहार से सुनील सेवक, मुकेश झा, नीरज , संजय कुमार बबलू, प्रभात कुमार, दीपक कुमार, केशव पांडेय,श्याम सुंदर केसरी, आनंद कुमार प्रमुख है । भाईजी के राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अहम योगदान के लिए भारत रत्न सम्मान मिलना ही चाहिए । इसको लेकर फाउंडेशन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर आग्रह करेगा । श्रद्धांजलि सभा मे सिकंदर पांडेय, टुन्ना पांडेय, सिवजतन पासवान, दीपक पांडेय समेत दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत