परम श्रदेय स्व. डॉ एस. एन. सुब्बाराव (भाई जी) की चतुर्थ पुण्यतिथि*
*परम श्रदेय स्व. डॉ एस. एन. सुब्बाराव (भाई जी) की चतुर्थ पुण्यतिथि*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
राष्ट्रीय युवा योजना परिवार के संस्थापक परम श्रदेय डॉ एस. एन. सुब्बाराव जी चम्बलघाटी व पुरे देश मे शान्ति एवमं सदभावना की ज्योत जलाने वाले भाई जी की चौथी पुण्य तिथि 27 ऑक्टोबर 2025 को महात्मा गांधी सेवा आश्रम जोरा मे आयोजन किया गया!
श्रदेय भाई जी की प्रतिमा के सामने वैदिक-विधान से हवन किया गया शांति पाठ ने पुरे वातावरण को पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया हवन के उपरांत उपस्थित भाई बहनो और नेशनल स्कूल जोरा के बच्चो ने भाई जी प्रतिमा एवं समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी!
*श्रद्धांजलि सभा*
परम श्रदेय भाई जी के साथ काम करने वाले साथियो ने भाई जी के जीवन मे किये गये कार्य और विचारो पर सभा का आयोजन हुआ! सभा राजस्थान से श्री हनुमान सहाय शर्मा, दिल्ली से श्री धर्मेंद्र भाई, श्री सुभाष मावी, श्री नारायण दास किराडू, श्री अशोक व्यास, सुश्री इति मुखेरिया उत्तर प्रदेश, श्री अमित अग्रवाल, आश्रम परिवार श्री शीतल जैन, श्री दिलीप जैन, श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा सहित अतिथियों ने अपने विचारो को रखा!
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिल माहेश्वरी ने अपनी उपस्थिती से कार्यक्रम की शोभा बढाई!
*डॉ रनसिंह परमार सचिव राष्ट्रीय युवा योजना न्यासी*
आदरणीय रनसिंह परमार जिन्होने भाई जी के जाने के बाद निरंतर भाई जी के कामो और विचारो को जन-जन तक फैलाया है वह कार्यक्रम मे विडिओग्राफी के माध्यम से जोशी मठ्ठ उत्तराखंड से जुडे हुए थे! जोशी मठ्ठ मे भाई जी के संदेशो को लेकर वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है!
*महात्मा गांधी सेवा आश्रम* सभी वरिष्ठ साथियो और कार्यकर्ताओ श्री योगेश श्रीवास्तव, अंतिम बागी श्री बहादूर सिंह, श्री दिपू, श्री शुक्ला जी, श्री कुलदीप (बब्लू) और इत्यादि ने सुंदर आयोजन मे महत्वपूर्ण निभाई सभी को हार्दिक शुभकामना

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें