कटिहार के बारसोई में रेस्टोरेंट में बैठे भाई-बहन से बदसलूकी करने वाले थानाध्यक्ष नपे,वीडियो हुआ था वायरल*

 *कटिहार के बारसोई में रेस्टोरेंट में बैठे भाई-बहन से बदसलूकी करने वाले थानाध्यक्ष नपे,वीडियो हुआ था वायरल*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

कटिहार जिले के बारसोई स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठे भाई-बहन के साथ पुलिस की बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद एसपी ने बड़ी कारवाई की है।इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। पीड़ित यश अग्रवाल ने बताया कि 24 अक्टूबर की शाम हम लोग बारसोई के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहीं बारसोई  के थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। हम लोगों से बदसलूकी की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की तरफ से प्रेस रिलीज कर बताया गया कि मामला संज्ञान आने के बाद एसएचओ को शोकॉज दिया गया है। जिसका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि यश अग्रवाल अपनी बहन और अन्य के साथ रेस्टोरेंट में बैठा है। इस दौरान थानाध्यक्ष उनसे पूछते हैं, कि ये कौन है। जिसका जवाब देते हुए यश बताता है कि बहन है। इसी बात पर थानाध्यक्ष रामचंद्र भड़क जाते हैं। कहते हैं जोर देकर क्यों बोल रहे हो। तुम्हारे बोलने का तरीका ठीक नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोक-झोंक हो जाती है।रेस्टोरेंट में बैठे किसी ने पूरे वाकया का वीडियो बनाकर वायरल कर देता है।वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर पुलिस की किरकिरी होती है।एसएचओ के शोकॉज को खारिज करते हुए कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने एसएचओ रामचंद्र मंडल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत