पटना के हरिहरनाथ युवा समिति द्वारा गणादेश हेड बिहार* *अनूप सिंह सम्मानित!*

 *संसार में जगत जननी महामाया*  *लक्ष्मी के बगैर कुछ भी नहीं* !


 **पटना के हरिहरनाथ युवा समिति द्वारा गणादेश हेड बिहार* *अनूप सिंह  सम्मानित!*


यूथ एजेंडा

रिपोर्ट अनमोल कुमार


पटना।संसार में जगत जननी महामाया माता लक्ष्मी के बगैर कुछ भी संभव नहीं है!सांसारिक जीवन में माता लक्ष्मी व श्रीहरि नारायण सर्वोत्तम हैं!उक्त बातें गणादेश बिहार डिजिटल हेड अनूप कुमार सिंह ने कही।वे मंगलवार को राजधानी पटना के विजय सिंह मार्ग में हरिहरनाथ युवा समिति द्वारा गणादेश अखबार को मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मानित समारोह में बोल रहे थे। गौरतलब हो कि उक्त समारोह में हरिहरनाथ युवा समिति द्वारा गणादेश अखबार के बिहार डिजिटल हेड अनूप कुमार सिंह को मुख्य अतिथि के तौर पर प्रभाकर पाठक व हाईकोर्ट के वकील सरयू राय के द्वारा सम्मानित किया गया।युवा समिति द्वारा पिछले तीन वर्षों से लगातार विजय सिंह यादव पथ में धूमधाम से लक्ष्मी पूजा उत्सव मनाया जाता है।उक्त अवसर पर जागरण व भंडारा भी किया जाता है। समारोह में काफी संख्या में महिला व पुरुष भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेने पहुंचे।भक्तिमय समारोह में युवा समिति के सुजीत कुमार, अभिषेक कुमार, एन के सिंह,दीपक कुमार ,अमित कुमार व राधाकृष्ण प्रसाद के अलावा काफी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत