मशरूम उत्पादन संपन्नता का मार्ग - प्रभाकर*
*मशरूम उत्पादन संपन्नता का मार्ग - प्रभाकर*
*पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का उद्घाटन*
यूथ एजेंडा
रिपोर्ट अनमोल कुमार
लोहरदगा / झारखंड। उद्यान विकास योजना अंतर्गत जिला उद्यान कार्यालय के सौजन्य से एपीपी एग्रीगेट द्वारा ग्राम पंचायत सचिवालय भवन में पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य, सोनिका देवी और एपीपी एग्रीगेट के निदेशक, प्रभाकर कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभाकर कुमार ने कहा कि मशरूम उत्पादन से आप संपन्नता का मार्ग अपना सकती है। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पाद और मूल्यसंबर्धन उत्पादन के माध्यम से आप जीविकोपार्जन के साथ साथ आत्मनिर्भर बन सकती है। उन्होंने ने मशरूम उत्पाद के महत्व और उसके पौष्टिकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एपीपी एग्रीगेट के राज्य प्रमुख, अनमोल कुमार ने मशरूम उत्पादन में लगने वाले सामग्रियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मशरूम उत्पादन के पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक, नवीन पाण्डेय ने मशरूम उत्पादन के रसायनिक और जैविक विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मशरूम उत्पादन के औचित्य पर विस्तार से जानकारी दी गई।
अग्रणी प्रशिक्षिणार्थियों ने प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से अभिव्यक्ति किया। समूह चर्चा और वादविवाद के माध्यम से बिषय वस्तु पर चर्चा किया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें