मोकामा पहुँच चुनाव जनसंपर्क में एनडीए प्रत्याशी, अनन्त सिंह के समर्थन में जनसैलाब*

 *मोकामा पहुँच चुनाव जनसंपर्क में एनडीए प्रत्याशी, अनन्त सिंह के समर्थन में जनसैलाब*


यूथ एजेंडा

रिपोर्ट अनमोल कुमार


मोकामा। बिहार के सबसे चर्चित विधानसभा मोकामा में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार एनडीए समर्थक अनन्त सिंह के जनसंपर्क अभियान में जगह जगह समर्थकों का जनसैलाब देखा जा रहा है। 2005 से अबतक मोकामा विधानसभा क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखने वाले दबंग और बाहुबली के रूप में चर्चित अनन्त सिंह अपने अनोखे अदा के रूप में हमेशा छाए रहे हैं। किसी आरोप में जेल जाने की स्थिति में 30 जून 2022 के उपचुनाव में इनकी धर्मपत्नी  नीलाम देवी ने भाजपा की सोनम देवी ( धर्मपत्नी, नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ) को 16741 मतों से पराजित कर जीत दर्ज किया। आज भी वही विधायक है परन्तु अब 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए समर्थक जद यू के रूप में अनन्त सिंह मैदान में है और हर  क्षेत्र, हर जाति में इनका बोलबाला और समर्थन देखा जा रहा है। 

दूसरी ओर महागठबंधन समर्थक, राजद की ओर से  चर्चित एवं बाहुबली, सूरजभान सिंह की धर्मपत्नी, वीणा देवी चुनावी मैदान में है। कुल मिलाकर यहाँ मामला दिलचस्प और रोमांचक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत