छठ महापर्व आयोजन समिति द्वारा महादेव घाट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगी आयोजित–ललन सिंह
छठ महापर्व आयोजन समिति द्वारा महादेव घाट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगी आयोजित–ललन सिंह
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
रायपुर।लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खारून नदी स्थित महादेव घाट पर तैयारियां जोरों पर है।शहर के लव कुश होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। छठ पर्व को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खारून नदी स्थित महादेवघाट में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।छठ महापर्व आयोजन समिति के सदस्यों ने महादेवघाट पर लगातार श्रमदान कर रहे हैं। वहीं, रायपुर नगर निगम द्वारा भी घाट पर साफ-सफाई की जा रही है। अब प्रदेश शासन द्वारा भी समिति के आयोजन को गंभीरता से ले रही है।आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छठ पर्व रायपुर,बिलासपुर,भिलाई,दुर्ग, कोरबा, बस्तर सहित पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। रायपुर में छठ पूजा का आयोजन पचास से अधिक स्थानों में होता है। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को महादेव घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका स्वाति मिश्रा (मुंबई) द्वारा छठ गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी वही लोकधारा के मशहूर कलाकार तिलक राजा साहू और केशरी शाहू के द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।इस अवसर पर प्रयागराज के सोनाली एवं तरुण चोपड़ा की टीम नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी।उन्होंने कहा कि छठ महापर्व स्वच्छता का सबसे बड़ा प्रतीक है।छठ पर्व ही दुनियां का एकमात्र पर्व है जिसमें डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दी जाती है।सूर्य एकमात्र प्रत्यक्ष देवता है।मौके पर समिति के कन्हैया सिंह,संतोष सिंह,ब्रजेश सिंह, राकेश सिंह,सुनील सिंह,रविन्द्र सिंह,परमानंद सिंह,रामकुमार सिंह,सत्येंद्र सिंह गौतम,अजय शर्मा,वेद नारायण सिंह,जयंत सिंह,जयप्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें