बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत राणापुर आंगनवाड़ी केंद्र एवं समीर तकिया आंगनवाड़ी केंद्र पर विश्व बाल दिवस 2025 कार्यक्रम किया गया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत राणापुर आंगनवाड़ी केंद्र एवं समीर तकिया आंगनवाड़ी केंद्र पर विश्व बाल दिवस 2025 कार्यक्रम किया गया।
यूथ एजेंडा से राजेश मिश्रा की रिपोर्ट
दिनांक 18.11.25
स्थान गया जी।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 17 से 20 नवम्बर 2025 के बीच विश्व बाल दिवस के अवसर पर नगर प्रखंड के राणापुर आंगनवाड़ी केंद्र एवं समीर तकिया आंगनवाड़ी केंद्र गया जी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र पर उपस्थित पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चियों के बीच ‘बेटी जन्मोत्सव’ मनाया गया। इस अवसर पर ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी गया जी द्वारा बच्चियों को सम्मान पत्र एवं बेबी किट वितरित किए गए।
आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, पोषण एवं शिक्षा के प्रति समुदाय को जागरूक करना था।
मौके पर डॉ रश्मि वर्मा ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी गया जी सहित महिला एवं बाल विकास निगम गया जी के श्रीमती जयवंती सिन्हा ज़िला परियोजना प्रबंधक, सुशांत आनंद, विशाल कुमार वर्मा एवं अन्य सभी कर्मी,महिला सुपरवाइजर ,सेविका,सहायिका एवं अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें