एनजीओ विकसित भारत की कुंजी- संजय झा
एनजीओ विकसित भारत की कुंजी- संजय झा
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना - नई शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों को एनजीओ की भूमिका पर एनजीओ हेल्पलाइन परिसर , जगत ट्रेड सेंटर, फ्रेजर रोड , पटना में कॉलेज के छात्र-छात्राओं से व्यापक चर्चा संगोष्ठी का आयोजन किया गया ! यह संगोष्ठी प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी एवं एनजीओ हेल्पलाइन के निदेशक मानसपुत्र संजय कुमार झा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया! नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप देशभर के कॉलेज छात्रों को अनुभव आधारित शिक्षा, एक्सपोजर विजिट, काउंसलिंग और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित गांधीवादी विचारक एवं फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “राष्ट्र निर्माण का आधार केवल शिक्षा नहीं, बल्कि शिक्षित युवाओं का समाज और मानवता के प्रति संवेदनशील होना है। एनजीओ वह सेतु हैं जो युवाओं को वास्तविक समस्याओं से जोड़ते हैं और उन्हें समाधान का सक्रिय भागीदार बनाते हैं।”
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मानसपुत्र संजय कुमार झा , अर्थशास्त्री एवं समाजशास्त्री चार्टर्ड एकाउंटेंट ने छात्रों को नई शिक्षा नीति 2020 की भावना, सामाजिक विकास मॉडल और राष्ट्र निर्माण में एनजीओ की भूमिका पर गहन मार्गदर्शन दिया। उन्होंने एनजीओ को “राष्ट्र निर्माण की तीसरी शक्ति” बताते हुए कहा कि “एनजीओ समाज की जड़ों तक जाते हैं, समस्याओं को समझते हैं और भूमि से जन्मे समाधानों को आकार देते हैं। नई शिक्षा नीति का सार भी यही है , छात्रों को पुस्तक नहीं, जीवन से जोड़ो; सिद्धांत नहीं, अनुभव से जोड़ो।”
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आज भारत में एनजीओ - शिक्षा,स्वास्थ्य,आजीविका,पर्यावरण,महिला एवं बाल कल्याण,तकनीकी कौशल और सामाजिक न्याय आदि, इन सभी क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण की सबसे सक्रिय शक्ति बन चुके हैं।
मानसपुत्र संजय कुमार झा ने 200 उदाहरणों के माध्यम से बताया कि कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स छात्र स्वयं चला सकते हैं , जैसे डिजिटल साक्षरता मिशन, प्लांटेशन ड्राइव, महिला सुरक्षा अभियान, स्वास्थ्य कैंप, मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग, साइबर सुरक्षा जागरूकता, और ग्रामीण नवाचार मॉडल आदि।
उन्होंने कहा कि “हर छात्र यदि वर्ष में केवल एक सामाजिक प्रोजेक्ट अपनाए तो भारत अगले 10 वर्षों में विश्व का सबसे संगठित, जागरूक, शिक्षित और सशक्त समाज बन सकता है।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीएन कॉलेज के भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और एनजीओ सेक्टर में इंटर्नशिप, प्रशिक्षण एवं काउंसलिंग में रुचि दिखाई। प्रेम यूथ फाउंडेशन ने घोषणा की कि नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में निरंतर एक्सपोजर विजिट एवं एनजीओ–कम्युनिटी एंगेजमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अंत में प्रेम जी एवं मानसपुत्र संजय कुमार झा ने कहा कि “राष्ट्र निर्माण सरकार का अकेला कार्य नहीं है। राष्ट्र निर्माण हर नागरिक, हर युवा और हर एनजीओ का पवित्र कर्तव्य है।”
इस अवसर पर एनजीओ हेल्पलाइन की कार्यकारी समन्वयक अनवारा अली , मुख्य प्रबंधक सोनू कुमार पटेल , कार्यपालक अधिकारी श्री एनके सिंह राणा, प्रेम यूथ फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी, रवि प्रकाश , मीडिया प्रभारी सुश्री क्वीन , संपर्क समन्वयक अमृत राज , आयुषी रानी आदि उपस्थित रहे !



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें