आर्म्स के साथ अपराधी गिरफ्तार

 आर्म्स के साथ अपराधी गिरफ्तार


क्राइम रिपोर्टर रंजन 

यूथ एजेंडा

अथमलगोला थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम थमहाँ में हैप्पी कुमार, पे० अवधेश सिह, सा०-सिरसी, थाना-बख्तियारपुर, जिला-पटना के द्वारा किसी व्यक्ति की हत्या की योजना बनाई जा रही है। तत्पश्चात् प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अथमलगोला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर ग्राम थमहाँ में छापामारी किया गया | थमहाँ स्थित टनटन कुमार के घर से एक व्यक्ति हैप्पी कुमार, पे०-अवधेश सिंह, सा०-सिरसी, थाना-बख्तियारपुर, जिला-पटना को अवैध आग्नेयास्त्र तथा 15 जिन्दा कारतुस एवं एक एण्ड्राइड मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया  गया | तथा एक व्यक्ति रात का अँधेरा होने का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। अग्रिम जॉच में यह बात प्रकाश में आयी है कि बख्तियारपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिरसी में दो गुटों के बीच पूर्व से जमीन विवाद एवं अपना वर्चस्व कायम करने को लेकर खुनी सघर्ष कई वर्षों से चला आ रहा है, इसी कड़ी में पकड़ाये व्यक्ति . हैप्पी कुमार, पे०-अवधेश सिंह, सा०-सिरसी, थाना-बख्तियारपुर, जिला-पटना के द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा दूसरे पक्ष के व्यक्ति की हत्या की योजना बनायी जा रही थी।अग्रिम कार्रवाई की जा रही है |


जप्त सामानों का विवरण :-


01. एक देशी कट्टा


02 पन्द्रह जिन्दा कारतूस


03. एक एण्ड्राइड गोबाईल


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता :-


01. हैप्पी कुमार, पे०-अवधेश सिंह, सा०-सिरसी, थाना-बख्तियारपुर, जिला-पटना।


गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :-


01. बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 79/20 दिनांक 11.03.2020, धारा 147/148/149/302 भा०द०वि०


02. बख्तियारपुर थाना कांड संख्या-158/18, दिनांक-29.03.2018 धारा- 20/22 NDPS ACT & 25(1-


बी)ए/26/35 शस्त्र अधिनियम


03. अथमलगोला थाना कांड संख्या-174/22 दिनांक 20.06.22 धारा-120 (वी)/307/302/34 भा०द०वि० एवं


27 आर्म्स एक्ट


अन्य काड के बारे में पता किया जा रहा है।


छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी का नाम


01. पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष, नवीन कुमार सिंह,


02. पु0अ0नि0 मृत्युजय कुमार


पु0रा0अनि0 गणिकान्त ।03


04 पु०स०अ०नि० मनोज कुमार


05. पु०स०अ०नि० रामानंद प्रसाद


06 सिपाही / 3320 मुकेश कुमार


07. गृहरक्षक / 102898 वीरेंद्र कुमार


08. महिला सिपाही / 7648 रिन्कु कुमारी, सभी थाना अथमलगोला जिला पटना।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत