प्रवीण श्रीवास्तव ने दी माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा को हार्दिक बधाई
प्रिय हरियाणा वासियों, आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा से पिंकी रानी की खबर -
आज दिनांक 17/11/2025
प्रवीण श्रीवास्तव ने दी माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा को हार्दिक बधाई
चंडीगढ़ में विजिट के दौरान लुधियाना से प्रवीण श्रीवास्तव और सैणीटेक ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक एवं औद्यौगिक इकाई (सी.आई.सी.यू) के वाइस प्रेसीडेंट रविंदर सैणी ने मुख्यमंत्री हरियाणा के आवास संत कबीर कुटीर में जाकर माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सैनी से विशेष रूप से मुलाकात की और साथ ही बिहार में एनडीए की प्रचण्ड जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सैनी हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री हैं और लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं इससे पहले, वह 2023 से 2024 तक भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा राज्य इकाई के अध्यक्ष थे। इससे पहले, श्री नायब सैनी ने 2019 से 2024 तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से संसद सदस्य (सांसद) के रूप में कार्य किया। प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि वो हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें