संविधान दिवस पर प्रीएम्बल (उद्घाटनिका) की शपथ का आयोजन

संविधान दिवस पर प्रीएम्बल (उद्घाटनिका) की शपथ का आयोजन


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में आज संविधान दिवस के अवसर पर शिक्षकों एवं छात्राओं द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble) की सामूहिक शपथ ली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में संवैधानिक मूल्यों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक चेतना के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉक्टर विजय लक्ष्मी उपस्थित रहीं तथा यह कार्यक्रम प्राचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एवं राजनीतिशास्त्र विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. दीक्षा सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी, एनएसएस तथा डॉ. वंदना, सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान दिवस के महत्व पर संक्षिप्त परिचर्चा से हुई, जिसमें भारत के लोकतांत्रिक ढांचे, अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत सभी छात्राओं और शिक्षकों ने एक स्वर में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संविधान दिवस जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में न केवल राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जागृत होता है, बल्कि वे न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा भी प्राप्त करते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत