राष्ट्रीय एकता और अखंडता सर्वोपरि - रवि शंकर प्रसाद
राष्ट्रीय एकता और अखंडता सर्वोपरि - रवि शंकर प्रसाद
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना -मेरा युवा भारत पटनाबिहार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, पटना के परिसर से सरदार वल्लभ भाई पटेल किब 150 वी जयंती के अवसर पर एकता पदयात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श रवि शंकर प्रसाद, सांसद, पटना साहिब तथा राज्य निदेशक सूर्यकांत , मेरा युवा भारत, पटना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है । भारत के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान महत्वपूर्ण रहा है । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरदार पटेल के जीवनी को लेकर भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करें । आत्मनिर्भरता तथा नशा मुक्त भारत बनाने के लिए शपथ लिया। कार्यक्रम में सांसद रविशंकर प्रसाद का स्वागत सूर्यकान्त कुमार, राज्य निदेशक मेरा युवा भारत, पटना, बिहार के द्वारा अंग वस्त्र एवं पौधा से सम्मानित किया गया। राज्य निदेशक सूर्यकांत ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए सरदार पटेल का संदेश एकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने एवं सक्रिय भागीदारी का अवह्वान किया।
इस अवसर पर माननीय सांसद रविशंकर प्रसाद ने पदयात्रा में शामिल युवाओं को इस पदयात्रा के महत्व और सरदार वल्लभभाई पटेल के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को बताया कि आजादी के बाद भारत में समस्त छोटे-छोटे विरासतों का विलय करते हुए एक अखण्ड भारत का निर्माण किया। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के एकता, अखण्डता को बरकरार रखना देश के युवाओं का दायित्व है। साथ ही साथ माननीय सांसद ने युवाओं को एक सजग, जागरूक नागरिक के रूप में देश के असमाजिक तत्वों के खिलाफ डटकर एकता के साथ मुकाबला करते हुए राष्ट्र निर्माण एवं विकास के लिए प्रेरित किया। युवा क्लब के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ० आशुतोष उपाध्याय, निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र ने एकता एंव अखण्डता का कविता प्रस्तुत किया
पदयात्रा भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र से चलकर टेलर रोड होते हुए लगभग 3 किमी की दूरी तय करते हुए पटेल प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर माल्यार्पण किया गया।
मौके पर उपस्थित प्रेम कुमार, प्रेम यूथ फाउन्डेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने युवाओं से आह्वान किया कि जात पात , रंग, भाषा एवं क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करें । भिन्नता में एकता हमारी पहचान है तो गंगा यमुनी संस्कृति हमारी शान है । कार्यक्रम का संचालन राजीव नंदन कुमार ने किया । कार्यक्रम का सफल आयोजन में एस.पी. कर्ण,चन्देश्वर पाण्डेय, केदारनाथ सिंह, शिवजी राम, मो० रागिब ईमाम, समित कुमार राजू एवं अन्य स्वंयसेवकों की भूमिका सराहनीय रहा।
.jpg)


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें