सामाजिक विज्ञान कला प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन*

 *सामाजिक विज्ञान कला प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन*



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर। प्रखंड के पचरुखिया स्थित अरोड़ा इंटरनेशनल हाई स्कूल में मंगलवार को सामाजिक विज्ञान कला प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने इतिहास, भूगोल और नागरिक शास्त्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया। प्रस्तुत मॉडल में महाबोधि मंदिर,स्वर्ण भंडार, ग्लास ब्रिज, नालंदा विश्वविद्यालय, विक्रमशिला विश्वविद्यालय, भारत के पर्वत, जल संरक्षण मॉडल, जल प्रदर्शन, नए-पुराने संसद भवन तथा पेपर मेकिंग जैसे विषय प्रमुख रहे।छात्रों की रचनात्मकता और परिश्रम को देखकर विद्यालय के निदेशक राघव अरोड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में ऐतिहासिक धरोहरों, महत्वपूर्ण स्थलों, संरचनाओं तथा भारत के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने छात्रों के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।प्रदर्शनी में विद्यालय परिवार,अभिभावकों एवं अतिथियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्रों के मॉडलों की सराहना की और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक उज्ज्वल अरोड़ा, विद्यालय समन्वयक शीबा हाश्मी,प्रबंधक अरुण कुमार उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत