मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तम्भ है- प्रेम कुमार

 मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तम्भ है- प्रेम कुमार 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर- राष्ट्रीय पत्रकार दिवस के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन प्रेम यूथ फॉउंडेशन परिषर गोविंदपुर में किया गया । मौके पर उपस्थित बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव प्रेम कुमार ने कहा कि कलम के आगे रोक नही और पत्रकार के आगे तोप नही । पत्रकारिता लोकतंत्र की मजूबत कड़ी है । पत्रकारिता एक सेवा है शाधना है पत्रकार को हमेशा निष्पक्ष और निर्भीकता के साथ खबर संग्रह करना ही चाहिए । प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर पूरी दुनिया मे बहस चल रही है । भारत मे पत्रकारो की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है । पत्रकार एक ओर जहाँ सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार में सहयोग देता है तो वही दूसरी ओर आम आवाम के समस्याओं से सरकार को अवगत कराता है । पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित हो । पत्रकार पेंशन तीस हजार किया जाए तथा पेंशन के शर्तों को लचीला बनाया जाए । पत्रकार विमा की राशि को सरकार वहन करे । पत्रकार के ऊपर बिना डीएसपी स्तर के अधिकारी के जाँच के मुकदमा दर्ज न हो । पत्रकारो को धमकाने बालो पर सख्त करवाई हो । पत्रकारों महानगर में आवास उपलब्ध कराया जाए । डिजिटल पत्रकारो के लिए ठोस मापदंड एवं नियंत्रण के लिए पहल हो । सोसल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने बालो पर आपराधिक मुकदमा दर्ज हो । उन्होंने पत्रकारो से आह्वान किया कि आम आवाम के आवाज बने रहे किसी से डरने की कोई जरूरत नही है । मौके पर पत्रकार सुनील कुंमार, अजित तिवारी, हिमांशु शर्मा, रवि प्रकाश, अजय कुमार, मन्नी कुमार समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत