बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अर्थशास्त्री सीए संजय कुमार झा की 16 पुस्तकों का किया विमोचन

 बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अर्थशास्त्री सीए संजय कुमार झा की 16 पुस्तकों का किया  विमोचन 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


पटना -बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज एक गरिमामय समारोह में ख्यातिप्राप्त अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, नीति–विशेषज्ञ एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट मानसपुत्र संजय कुमार झा द्वारा लिखित 16 महत्वपूर्ण पुस्तकों का विधिवत विमोचन किया।


इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सीए संजय कुमार झा की ये पुस्तकें केवल साहित्यिक कृतियाँ नहीं हैं, बल्कि भारत और बिहार के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, कृषि, न्याय एवं शासन व्यवस्था के

पुनर्निर्माण का गंभीर और शोध–आधारित दस्तावेज हैं।

यह पुस्तकें नीति–निर्माताओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और शिक्षकों के लिए दिशा–निर्देशक सिद्ध होंगी।”


उन्होंने विशेष रूप से बिहार विजन 2030, नई शिक्षा नीति 2020, आत्मनिर्भर भारत, वैदिक पंचायती राज, प्राकृतिक कृषि, भारतीय न्याय परंपरा और औद्योगिक निवेश व रोजगार सृजन पर आधारित पुस्तकों को समय की आवश्यकता बताया।


सीए मानसपुत्र संजय कुमार झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “इन पुस्तकों का उद्देश्य केवल विचार प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से एक आत्मनिर्भर, न्यायपूर्ण और समृद्ध भारत एवं विकसित बिहार का ठोस रोडमैप देना है।”


उन्होंने बताया कि यह पुस्तक - श्रृंखला युवाओं के चरित्र निर्माण, कृषि एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा एवं न्याय सुधार, लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की भूमिका, तथा नई अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन जैसे विषयों को समग्रता से संबोधित करती है।कार्यक्रम में शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति- विशेषज्ञों, युवाओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने इस पुस्तक - विमोचन को बिहार के बौद्धिक और नीतिगत विमर्श के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। मौके पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह , प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी, एनजीओ हेल्पलाइन के प्रवन्धक सोनु पटेल, इंटर्न आरती मिश्र , सपना कुमारी, निर्मल वर्मा ,तारा कुमारी, रानी कुमारी, कुमारी जानवी,अमृत राज,सोनु कुमार,मोहित कुमार,अंकित ,मनीष उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत