खुसरूपुर में कंटेनर से 1902 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, चालक फरार*

 *खुसरूपुर में कंटेनर से 1902 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, चालक फरार*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर टिलहार गांव के समीप एक कंटेनर से 1902 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह शराब यूपी से बिहार ले जायी जा रही थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी की ओर से एक कंटेनर में शराब की बड़ी खेप खुसरूपुर आ रही है।इस सूचना के आधार पर तत्काल छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर खड़ी एक संदिग्ध कंटेनर की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब की बोतलें रॉयल स्टैग की है।पुलिस पता करने में जुटी है कि इस अवैध शराब का मुख्य धंधेबाज कौन है।साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जब्त शराब असली है या नकली।इसके लिए वैज्ञानिक जांच करवाई जायेगी।समझा जाता है कि नए वर्ष को ध्यान में रखते हुए शराब की बड़ी खेप मंगाई गई थी।पुलिस ने यूपी नंबर की कंटेनर को जप्त कर लिया है।इस कंटेनर का चालक भागने में सफल रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत