जसीडीह झाझा रेलखंड पर बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के 3 डिब्बे नदी में गिरे और कई बेपटरी, परिचालन बाधित
*जसीडीह झाझा रेलखंड पर बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के 3 डिब्बे नदी में गिरे और कई बेपटरी, परिचालन बाधित
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
बिहार में जसीडीह झाझा रेलखंड पर बड़ा रेल हादसा हुआ है। जमुई जिले के पास हुए इस हादसे के बाद कई ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर हुआ है। पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के जसीडीह-झाझा मुख्य रेल खंड पर शनिवार की देर रात करीब 12 बजे सीमेंट लदी एक मालगाड़ी दुर्घनाग्रस्त हो गई। मालगाड़ी के तीन डिब्बे बथुआ नदी में गिर गए।मिल रही जानकारी के अनुसार हादसा जसीडीह-झाझा मुख्य रेल खंड के मध्य टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बधुआ नदी पर स्थित पुल संख्या 676 पर हुआ। बताया जाता है कि जसीडीह की ओर से अप ट्रैक पर आ रही एक सीमेंट से लदी मालगाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पुल से नीचे नटी में गिर गए, जबकि दो डिब्बे पुल पर ही ट्रेन से अलग हो गए। वहीं, मालगाड़ी के एक दर्जन डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और जसीडीह-झाझा मुख्य रेलमार्ग की डाउन पटरी पर आ गए। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। रेलवे के आला अफसरों को मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित जिम्मेदारों को देर रात ही मौके की ओर रवाना किया गया है। रेलमार्ग के डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी के डिब्बों के आ जाने के कारण इस मार्ग पर रात करीब 12 बजे से ही ट्रेनों का आवागमन प्रभावित है। रेलवे के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार करौटा,बख्तियारपुर से झाझा और जसीडीह स्टेशन तक में कई ट्रेनें खड़ी हैं, जिनकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। दुर्घटना में मालगाड़ी की कुल 17 बोगियां पटरी से उतर गईं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें