सारण एसपी डॉ कुमार आशीष को डीजीपी ने किया सम्मानित
सारण एसपी डॉ कुमार आशीष को डीजीपी ने किया सम्मानित
यूथ एजेंडा से नितेश की रिपोर्ट
पटना -बिहार पुलिस मुख्यालय की पहल पर 30 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक संचालित "नया सवेरा अभियान" के तहत #मानवतस्करी, #बालश्रम, रेड लाइट एरिया एवं आर्केस्ट्रा ग्रुप से #शोषण का शिकार बनी 29 नाबालिग एवं बालिग लड़कियों को सफलतापूर्वक #मुक्त कराया गया। इस प्रभावशाली एवं परिणामोन्मुखी अभियान में #उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सारण जिला ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अभियान के दौरान प्रदर्शित सराहनीय नेतृत्व क्षमता, प्रतिबद्धता एवं कार्यकुशलता के लिए आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को बिहार पुलिस महानिदेशक, पटना द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ. कुमार आशीष (भा.पु.से.) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर #सम्मानित किया गया l
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें