संत बौद्धिक मंच ने मुंबई के मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा ।

 संत बौद्धिक मंच ने मुंबई के मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा ।  


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

 पटना।अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के नेतृत्व में मुंबई के मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को ज्ञापन सोपा है।  इस ज्ञापन में गौशाला और साधु संतों के आश्रम के लिए भूमि की मांग की गई है।

     इस सिस्टम मंडल मेंअन्नदाता व पर्यावरण विकास मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजकुमार शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री श्री श्री 1008 श्री डॉ. महाशक्ति पीठेश्वर महाराज, नरेन्द्र मोदी विचार मंच युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शुक्ला, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष यमराज खरात, प्रदेश सचिव संतोष कार्डिले आदि पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण से तथा महाराष्ट्र मंत्रालय में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री देवेन्द्र फर्नावीश से भेट कर गौ शाला के लिए एवम साधु सन्तों के आश्रम के लिए मुम्बई में भूमि आबंटन करने, साधु - संतों को महाराष्ट्र में यात्रा करने फ्री यात्रा पास जारी करने, महाराष्ट्र में निवासरत साधु - संतों को प्रति माह 25 हजार रुपिया मानदेय दिए जाने, महाराष्ट्र में संचालित समस्त गौ शाला को साधु - संतों के अधीन किए जाने एवम् अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश कार्यालय के लिए भूमि आबंटन करने, भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने एवम गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए महाराष्ट्र विधान सभा में प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार को अभिमत दिए जाने आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। 

   महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ने सभी साधु - सन्तों का शाल भेंट कर पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया। साथ ही ज्ञापन को स्वीकार कर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। साधु - संतों ने विजय

भव का आशीर्वाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत