शिक्षकों को विद्यालय में नैतिक शिक्षा के महत्त्व पर प्रशिक्षण दिया गया
*शिक्षकों को विद्यालय में नैतिक शिक्षा के महत्त्व पर प्रशिक्षण दिया गया
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
सीबीएसई के निर्देश पर शिवम इंटरनेशनल स्कूल, फुलवरिया में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 27.12.25 दिन शनिवार को आयोजित किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यालय में नैतिक शिक्षा के महत्त्व पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीबीएसई द्वारा नियुक्त प्रशिक्षिका रूपाली चक्रवर्ती और हरसिमरत कौर ने शिक्षण में नैतिक विकास की आवश्यकता पर व्याख्यान दिया। विशेष रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि नैतिक ज्ञान बच्चों में क्यों जरूरी है और हम इसे कैसे विकसित कर सकते हैं । आज के परिवेश में बच्चे पढ़ लिख तो जाते हैं पर नैतिक ज्ञान की कमी रह जाती है जो हमारी संस्कृति के पतन का कारण है । अतः बच्चों में नैतिक ज्ञान का होना जरूरी है । अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार ने प्रशिक्षिकाओं को धन्यवाद देते हुए इस तरह के प्रशिक्षण पुनः करने पर बल दिया।मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं जैसे आशीष कुमार, अजय कुमार आर्य, स्वप्ना कुमारी, मनीषा कुमारी आदि मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें