श्री अरविंद महिला कॉलेज की छात्र - छात्राओं को नई शिक्षा नीति के तहत इंटर्नशिप प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न

 श्री अरविंद महिला कॉलेज की छात्र - छात्राओं को नई शिक्षा नीति के तहत इंटर्नशिप प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न


  

यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना -दिसंबर 29 , 2025 

नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से आज अरविंद महिला कॉलेज के छात्र-छात्राओं का इंटर्नशिप प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं को इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।


प्रमाण पत्र प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार जी तथा एनजीओ हेल्पलाइन (सूचना शक्ति) के निदेशक, प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट, समाजशास्त्री एवं गरीबी अर्थशास्त्री श्री संजय कुमार झा के कर-कमलों से वितरित किए गए।


समारोह को संबोधित करते हुए श्री प्रेम कुमार जी ने कहा कि नई शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उसे व्यवहार, समाज और रोजगार से जोड़ना है। इंटर्नशिप जैसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। प्रेम यूथ फाउंडेशन युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रहा है।


एनजीओ हेल्पलाइन के निदेशक श्री संजय कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत इंटर्नशिप छात्रों को वास्तविक सामाजिक, प्रशासनिक एवं व्यावहारिक चुनौतियों से परिचित कराती है। इससे छात्र-छात्राएं आत्मनिर्भर बनते हैं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार होते हैं। एनजीओ हेल्पलाइन का उद्देश्य सूचना, प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और जनसेवा के माध्यम से युवाओं एवं समाज को सशक्त बनाना है।


अरविंद महिला कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं के समग्र विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। कॉलेज भविष्य में भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप ऐसे व्यावहारिक एवं नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।


समारोह में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षकगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया। मौके पर फाउंडेशन के निदेशक देवानंद कुमार, प्रोग्राम ऑफिसर प्रेरणा विजय , रवि प्रकाश, अनुष्का, कोमल समेत कई इंटर्न मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत