डर और लालच को त्यागकर साइवर ठग से बचे - डीएसपी
डर और लालच को त्यागकर साइवर ठग से बचे - डीएसपी
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना- एस के एम वी कॉलेज फतुहा के इंटर्नशिप कर रहे छात्र छात्राओं को वाणी पुस्तकालय फतुहा में डीएसपी अवधेश कुमार ने साइवर साइवर ठगों से बचने का कई महत्वपूर्ण सुझाव दिया । उन्होंने किसी भी अनजान लिंक को नही खोलने का सलाह देते हुये कहा कि मोबाइल खो जाने की स्थिति में थाना और बैंक को तुरंत सूचित करें । प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से पंद्रह दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के पहले दिन डिजिल साक्षरता एवं साइवर सुरक्षा के विषय पर जानकारी देते हुये बताया कि सोशल मीडिया पर कभी भी निजी सूचना साझा नही करे । डिजिटल आरेस्ट, सेक्स स्टरॉक्सन , गिफ्ट,के झांसे में नही आये । मोबाइल चोरी होने या खो जाने पर सिम के साथ बैंक अकाउंट को भी बंद कराये । किसी भी वेवसाईट पर आसानी से भरोसा नही करे उसका जँच परख करें । साइवर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराये । वही फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर इंजीनियर सुरजीत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर कोई आपका फ़ोटो का दुरूपयोग कर रहा हो तो पुलिस और परिजन के आवश्य बताये । साइवर फ्रॉड होने पर डरे नही समय रहते साइवर थाना से सम्पर्क करें और सतर्कता बरते । बिहार में साइवर क्रिमिनल रोज लोगो को ठगने का तरीका निकाल रहा है इससे बचने की जरूरत है युवा और बृद्ध जन अधिक शिकार हो रहे है । वही एसआई सोनी राय ने बताया कि फेसबुक, वाट्सप , इंस्टाग्राम में अनजान लोगों से दोस्ती न बढ़ाये और नही ओटीपी सेयर करें । विजली बिल , नौकरी, के नाम पर कोई लिंक आये तो उसे टच मत करे आपका मोबाइल हैक हो सकता है । फेसबुक, वाट्सप,ईमेल पर डबल लॉक लगाये ।
वाणी पुस्तकालय के सचिव डॉ दयानंद प्रसाद ने सभी का स्वागत किया । मौके पर आनंद कुमार पाठक,भुषन प्रसाद, अविनाश पांडेय, माई भारत के स्वयंसेवक रवि प्रकाश, टीम लीडर सुरभि कुमारी, जूही कुमारी, अंजली कुमारी, सोनु कुमार, अंकीत कुमार, मोहित कुमार, मनीष कुमार समेत सैंकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें