उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का पहल सराहनीय - प्रेम कुमार

 उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का पहल सराहनीय - प्रेम  कुमार


 

यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- लोक सेवक जनता का सेवा के लिए तैनात है । लोक सेवक को जो पगार मिलता है वह आम आवाम के टैक्स से ही प्राप्त होता है । उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सुवे लगातार जन सुनवाई और अपने अधीनस्थ विभागों की समीक्षा कर रहे है जिससे कुछ  निक्कमे और कामचोर अधिकारी को फटकार लगा रहे है यह बहुत ही सराहनीय कदम है उक्त बातें देश के चर्चित गांधीवादी प्रेम जी ने कहा । उन्होंने बताया कि बिहार में सबसे अधिक विवाद भूमि से ही संबधित है जिसे थाना और अंचल स्तर  स्तर पर निबटाया जा सकता है लेकिन अफसोस अधिकारी की उदाशीनता के कारण लम्वे समय तक लटकाया जाता है और यही विवाद के मुख्य बजह है । उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जो फटकार लगाया है यह सही है ऐसे लोगो को सेवा से बर्खास्त करने की जरूरत है । सुवे के आम आवाम उप मुख्यमंत्री के इस कदम से काफी खुश है । भू माफिया और खनन माफिया तथा दलालों एवं भरस्टाचार में लिप्त अधिकारियों की खैर नही है । उन्होंने लोगो से आह्वान किया है कि आप निर्भीक होकर अपनी समस्याओं से सरकार को अवगत कराये कोई भी घुस की मांग करता है तो निगरानी को खबर करें उसे जेल भेजे एक भी रुपया किसी को नही दे । भूमि विवाद का समय पर निबटारा जरूरी है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत