ग्रामीण एसपी का फतुहा में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम संपन्न*
*ग्रामीण एसपी का फतुहा में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम संपन्न*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
खुसरूपुर। पटना के ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान ने गुरुवार को फतुहा थाना का निरीक्षण किया।साथ ही उन्होंने थाना परिसर में पूर्व निर्धारित जनता दरबार में शामिल हुए।इस दौरान ग्रामीण एसपी ने आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को प्रत्यक्ष रूप से सीधे सुना और त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस–जनता संबंधों को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना है।जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं से ग्रामीण एसपी को अवगत कराया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें