रवीन्द्र भवन में मंचित हुआ ‘रक्तकरवी’, नंदनी बनीं रत्ना पाल का सशक्त अभिनय

 रवीन्द्र भवन में मंचित हुआ ‘रक्तकरवी’, नंदनी बनीं रत्ना पाल का सशक्त अभिनय



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना -विश्वविख्यात साहित्यकार महाकवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा रचित अमर नाटक ‘रक्तकरवी’ का भव्य मंचन 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को सायं 6:30 बजे रवीन्द्र भवन, पटना में सफलतापूर्वक किया गया है।


यह नाट्य प्रस्तुति रवीन्द्र परिषद, पटना के दल द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसका निर्देशन प्रसिद्ध रंगकर्मी डॉ. रंजन सिंह ने किया।


नाटक में मुख्य पात्र ‘नंदनी’ की भूमिका में रत्ना पाल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। उनके सशक्त संवाद, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और प्रभावशाली मंच-उपस्थिति ने नाटक को जीवंत बना दिया। दर्शकों ने उनके अभिनय की मुक्तकंठ से सराहना की।


‘रक्तकरवी’ मानव स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध संघर्ष और मानवीय गरिमा जैसे विषयों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करता है। रत्ना पाल के सशक्त अभिनय के माध्यम से नाटक का केंद्रीय संदेश दर्शकों तक गहराई से पहुँचा।


रवीन्द्र परिषद द्वारा आयोजित इस साहित्यिक-सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में रंगमंच प्रेमी उपस्थित रहे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत