सिंगरियावां में पैक्स गोदाम का भव्य उद्घाटन, मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने काटा फीता* ।
*सिंगरियावां में पैक्स गोदाम का भव्य उद्घाटन, मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने काटा फीता* ।
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
सिंगरियावां (दनियावां प्रखंड), पटना | 20 दिसंबर 2025।
दनियावां प्रखंड अंतर्गत पंचायत सिंगरियावां के गांव सिंगरियावां में शनिवार को 100 MT क्षमता वाले पैक्स गोदाम का उद्घाटन दोपहर 12 बजे माननीय मंत्री, श्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, सहकारिता, वन एवं पर्यावरण विभाग, बिहार सरकार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री अरुण कुमार साह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष श्री प्रेमजीत कुमार ने की, जबकि संचालन श्री विपिन बिहारी निर्मल द्वारा किया गया। समारोह में जिलाध्यक्ष(बीजेपी) श्री शैलेन्द्र कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष (दनियावां) श्री रवि प्रकाश, मुखिया श्रीमती रूबी कुमारी, पैक्स के कार्यकारिणी के सदस्यगण सहित पंचायत के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपने संबोधन में मंत्री श्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि पैक्स गोदाम के निर्माण से किसानों को भंडारण की बेहतर सुविधा मिलेगी, बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी और सहकारिता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
समारोह के दौरान अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें