कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट एंड साइंस पटना में इंटरशिप आरंभ
कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट एंड साइंस पटना में इंटरशिप आरंभ
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के अंतर्गत आने वाले कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट एंड साइंस पटना में प्रेम यूथ फाउंडेशन एवं एनजीओ हेल्पलाइन सूचना शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग और इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन नई शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्राप्ति तक सीमित न रखकर, उन्हें कौशल विकास स्वावलंबन और रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ना है।
आज के उद्घाटन सत्र में छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग प्रदान की गई। आगामी 60 घंटों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण और इंटर्नशिप कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों - जैसे डिजाइन फॉर चेंज ,सामाजिक नेतृत्व, डिजिटल लिटरेसी, आत्मनिर्भरता, और व्यावसायिक कौशल, आपदा प्रवंधन , क्लाइमेट चेंज, पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस अवसर पर एनजीओ हेल्पलाइन के प्रमुख समाजशास्त्री सीए संजय कुमार झा ने कहा ,“नई शिक्षा नीति 2020 केवल शिक्षा में बदलाव नहीं, बल्कि सोच में क्रांति है। यह विद्यार्थियों को ‘रटने’ से ‘रचने’ की दिशा में अग्रसर करती है। प्रेम यूथ फाउंडेशन और एनजीओ हेल्पलाइन इस नीति की भावना को धरातल पर लाने के लिए बिहार के विभिन्न महाविद्यालयों में संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। साथ ही, कार्यक्रम में उपस्थित प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष गांधीवादी प्रेम कुमार जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा , “यह काउंसलिंग सत्र केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनके भीतर की क्षमता पहचानने का अवसर है। हम प्रत्येक छात्र-छात्रा के साथ व्यक्तिगत संवाद स्थापित कर रहे हैं, उनके विषयानुसार लीडर चुन रहे हैं, और सभी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में मार्गदर्शन दे रहे हैं। इंटरनेट एक्शन और इंट्रोडक्शन सत्रों के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर विद्यार्थी आधुनिक तकनीक, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रेम यूथ फाउंडेशन और एनजीओ हेल्पलाइन आने वाले समय में बिहार के सभी प्रमुख कॉलेजों में इसी तरह के व्यवस्थित और संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिससे छात्र न केवल करियर की दिशा समझ सकें बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में कॉलेज के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने छात्र छात्राओं को इंटरशिप के बारे में विस्तार से बताया । छात्रों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। समापन पर विद्यार्थियों ने एक स्वर में संकल्प लिया , “नई नीति, नई सोच — शिक्षा बने जीवन की खोज। मौके पर समीर कुमार, तरुण कुमार , अनन्या कुमारी, पूजा कुमारी, सुमित कुमार, सोनु कुमार, अंकित कुमार, मोहित कुमार, अमृत राज, प्रबोध तिवारी मौजूद रहे ।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें