कबीर मठ मीठापुर में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती मनाई गई*
*कबीर मठ मीठापुर में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती मनाई गई*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
*श्री गुरु ग्रंथ साहिब में कबीर साहेब की वाणी को कबीर पंथ का गौरव बताया — मंहत श्री ब्रजेश मुनि महाराज*
पटना। कबीर मठ, मीठापुर में सिख धर्म के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती श्रद्धा और समरसता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम मंहत श्री ब्रजेश मुनि महाराज जी के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मंहत श्री ब्रजेश मुनि महाराज जी ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जीवन, धर्मरक्षा और शौर्य पर प्रकाश डालते हुए उनके चारों साहिबजादों—बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह—के बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पटना गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मभूमि है और यह भूमि साहस व त्याग की प्रेरणा देती है।
उन्होंने यह भी कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में संत कबीर साहेब की वाणी का समावेश होना कबीर पंथ के लिए गौरव की बात है, जो सिख गुरु परंपरा और संत परंपरा के बीच आध्यात्मिक एकता को दर्शाता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सतीश कुमार ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जीवन साहस और राष्ट्रधर्म का उदाहरण है। वहीं प्रोफेसर सज्जन कुमार ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी और कबीर साहेब का संदेश मानवता और समानता पर आधारित है।
कार्यक्रम के बाद लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर महादेव साहब, बिरजू कुमार, संत धर्मदास जी और संत गोरख दास जी सहित कई संतजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें