टॉप टेन में शामिल अपराधी छोटू को पुलिस किया आरेस्ट
टॉप टेन में शामिल अपराधी छोटू को पुलिस किया आरेस्ट
क्राइम रिपोर्टर रंजन कुमार
यूथ एजेंडा
दिनांक 21.12.2025 को घोसवरी थाना को गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि घोसवरी थाना क्षेत्रान्तर्गत घोसवरी थाना के वांछित टॉप-10 अपराधकर्मी छोटू कुमार उर्फ़ सदानंद कुमार पिता- गुलेल यादव उर्फ़ नरेश यादव सा.-गोसाईगाँव थाना-घोसवरी जो की वर्तमान में मोकामा थाना के लूट कांड, एवं शराब कांड तथा घोसवरी थाना के मारपीट कांड में वांछित है। जो की गोसाईगाँव टाल क्षेत्र में देसी शराब को मोटरसाइकिल पर लाद कर बेचने हेतु ले जा रहे हैं | उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु घोसवरी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठन कर आवश्यक छापामारी किया गया छापामारी के क्रम मे वांछित टॉप-10 अपराधकर्मी छोटू कुमार उर्फ़ सदानंद कुमार पिता- गुलेल यादव उर्फ़ नरेश यादव सा0- गोसाईगाँव थाना-घोसवरी जिला पटना को शराब परिवहन करने के आरोप में एक मोटरसाईकल एवं 24 लिटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अभी छोटू कुमार का आपराधिक इतिहास निम्न प्रकार है :-
01.मोकामा थाना कांड संख्या- 374/25 दिनाँक - 27/08/25 धारा-309(4) BNS
02.मोकामा थाना कांड संख्या- 316/25 दिनाँक - 01/08/25 धारा-30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधन अधि.
03.घोसवरी थाना कांड संख्या- 59/25 दिनाँक-08/05/25 धारा-127(2)/115(2)/117(2)/308(4)/352/74/351(2)/3(5) BNS
04.घोसवरी थाना कांड संख्या- 116/25 दिनाँक-12/09/25 धारा-126(2)/115(2)//324(4)/352/76/351(2)/3(5) बंस
"पटना पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें